
अगर आप अपने पुराने वक्त को मिस कर रहे है तो अब कोई चिंता की बात नहीं। दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक कार्यक्रमों और धारावाहिकों को जनता के सामने लाने का प्रोग्राम बना लिया है। अब आप तमाम कार्यक्रम एक चैनल में पा सकते है।
अब चाहे वो रामायण हो या फिर श्री कृष्णा, या फिर जय हनुमान, या फिर बच्चों का चहेता शक्तिमान या चन्द्रकान्ता, दूरदर्शन के बीते सुनहरे दिन अब अपनी करवट बदल कर नए रूप में आने के लिए तैयार हैं। दरअसल लोगों की पसंद नापसंद पर अब दूरदर्शन ने अपनी नजर गड़ा दी है। शायद यही कारण है कि दूरदर्शन दर्शकों की इसी चाहत का फायदा उठाने के लिए नए चैनल का आगाज कर चुका हैं।
दूरदर्शन ने इस चैनल का आगाज ट्विटर पर किया
दरअसल भारत मे जैसे ही कोरोना की वजह से लॉक डाउन की शुरुआत हुई तो देश मे रामायण और महाभारत जैसे बड़े और धार्मिक धारावाहिकों के प्रसारण की मांग बढ़ी सरकार ने इस पर गौर करते हुए दूरदर्शन से इन कार्यक्रमों के प्रसारण की बात कही और जैसे ही दूरदर्शन ने रामायण समेत महाभारत का दोबारा प्रसारण किया तो इस धारावाहिक को 30 साल होने के बाद भी चमत्कार हो गया। टीवी की दुनिया के 2015 के बाद से सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए और जनता की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शन ने बाकायदा एक चैनल लांच करने का मन बना लिया है, जिसका नाम है दूरदर्शन रेट्रो (doordarshan retro) इसमे आप अपने मनपसंद पुराने धारावाहिक और कार्यक्रम देख पाएंगे।
⚡️ उदय बुलेटिन को गूगल न्यूज़, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। आपको यह न्यूज़ कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।