
दुर्घटना विमान के रनवे पर लैंड करते वक्त हुई, विमान ने एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त अपना संतुलन खो दिया और 35 फीट गहरी खाई में गिर गया। विमान पर लगने वाले इम्पैक्ट को इस प्रकार से समझा जा सकता है कि विमान दो टुकड़ों में बँट गया। दुबई से केरल के कोझिकोड तक आने वाली इस विशेष फ्लाइट में करीब 190 यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं, 10 बच्चे, 4 क्रू मेंबर्स और 2 पायलट शामिल थे।
शुक्रवार की शाम करीब 7:45 पर केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाली विशेष फ्लाइट बोइंग IX 1344 जिसमें कुलमिलाकर 194 यात्री और पायलट समेत 6 क्रू मेम्बर सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के साथ यह दुर्घटना तब हुई जब विमान एक विशेष फ्लाइट के तौर पर दुबई से यात्रियों को लेकर केरल आ रहा था। विमान रनवे पर लैंड भी कर रहा था तभी अचानक से संतुलन बिगड़ जाने की वजह से विमान रनवे से फिसल गया। जानकारी हो कि यह विमान एयर इंडिया का विमान था, सूत्रों के द्वारा दी गयी जानकारी में 18 यात्रियों समेत 2 पायलटों की मौत हो गयी है, जबकि 127 घायल हो गए है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में 15 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।। जबकि चारों केबिन क्रू की जान बच गयी है।
घटना की जानकारी होते ही एनडीआरएफ की टीम ने एयरपोर्ट पर पहुँचकर प्लेन में फंसे हुए यात्रियों के निकालने और बचाव करने का कार्य शुरू कर दिया है। मामले में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में पहुँचाया गया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कि प्लेन क्रैश के बाद इसमे आग लगने जैसी घटना सामने नही आई है। जिससे और बड़ा हादसा होने से टल गया।
दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं:
क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है, ज्ञात हो कि विमान से जुडी सभी जानकारिया ब्लैक बॉक्स में मौजूद होती हैं।अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक टेबल टॉप रनवे को हादसे की बड़ी बजह बताया जा रहा है।
⚡️ उदय बुलेटिन को गूगल न्यूज़, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। आपको यह न्यूज़ कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।