DC: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोयनिस, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एरनिच नॉर्खिया, अमित मिश्रा और हर्षल पटेल।
KKR: शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, ऑयन मॉर्गन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
आज आईपीएल के दूसरे मुक़ाबले में कोलकाता का मुक़ाबला दिल्ली से है। कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज का मैच शारजाह में हो रहा है और यहाँ मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण खूब चौके छक्के लगते है।
कोलकाता की टीम ने दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया था और दिल्ली के ओपनर्स ने उससे दोनों हाथो से कबूल किया और पॉवरप्ले में कोलकाता के गेंदबाज़ो की खूब धुनाई की। उन्होंने पॉवरप्ले में 57 रन बनाये 1 विकेट के नुक्सान पर।
शिखर धवन ने 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 16 गेंदों 26 रनों की तेज़ पारी खेली। उन्हें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आज काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में दिखयी दे रहे हैं। कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी करने आये शिवम मावी पर पृथ्वी ने अपने बल्ले से तगड़ा प्रहार किया। मावी ने इस ओवर से 14 रन दिए। 8 ओवर के खेल के बाद दिल्ली का स्कोर- 75/1 है।
कोलकाता के कमलेश नागरकोटी का पहला ओवर अच्छा नहीं रहा। जो छोटा ग्राउंड होने की बजह से बल्लेबाज को छक्का मारने के लिए ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ रहा। पृथ्वी शॉ ने नागरकोटी की बॉल पर छक्का जड़कर इस सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। पृथ्वी ने 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। इस ओवर में नागरकोटी 16 रन दिए। एक विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 105 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और ओवर अच्छा रहा। इस ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वरुण की गेंदों पर रन बटोरे। इस ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ के बल्ले से 4 रन आये। इसके बाद स्ट्राइक पर आए श्रेयस अय्यर ने वरुण की गेंद को बॉउंड्री के पार 6 रनों के लिए भेज दिया। कप्तान श्रेयस ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर में दिल्ली को 16 रन मिले। 12 ओवर के खेल के बाद दिल्ली का स्कोर- 121/1 है।
दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा है। शॉ ने कमलेश नागरकोटी की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वो ऐसा करने कामयाब नहीं हुए और शुभमन गिल के हाथों कैच हो गए। लेकिन, आउट होने से पहले पृथ्वी शॉ ने नागरकोटी के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। प्रीति शॉ ने 41 गेंद में 66 रन बनाए हैं।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस इस वक्त अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस ने चौका जड़ा। 14 ओवर के खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 142/2 है।
कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए यह ओवर अच्छा रहा। इस ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाए।लेकिन नागरकोटी ने इस ओवर 2 वाइड बॉल भी डाली। दिल्ली को इस ओवर से 9 रन मिले। 15 ओवर का खेल ख़त्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स ने ने 2 विकेट के नुकसान पर पर 151 रन बना लिए हैं और कप्तान अय्यर अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मात्रा 26 गेंदों में 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है। शिवम मावी की गेंद पर चौका जड़कर कप्तान अय्यर ने सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर ने अभी तक अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।
दिल्ली के लिए एक और अच्छा ओवर रहा। इस ओवर में पंत ने अपने हाथ खोले और शिवम मावी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। अय्यर ने भी तीसरी गेंद पर चौका लगया, पांचवी और छठी गेंद पर पंत ने बैक टू बैक 2 और चौके जड़े। इस ओवर में दिल्ली को 18 रन मिले। 16 ओवर के खेल के बाद बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 169/2 है।
इस मैच में ऋषभ पंत और अय्यर ने KKR के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिखेर दी है। कमिंस के इस ओवर में श्रेयस अय्यर ने पहली ही गेंद को 6 रन के लिए बॉउंड्री के पार भेज दिया। कमिंस की चौथी और पांचवी गेंद पर भी लगातार 2 चौके लगे। कमिंस ने अपने इस ओवर में 17 रन दिए।17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 186/2 है।
ऋषभ पंत की पारी का अंत हो गया है, पंत ने छोटी लेकिन तेज़तर्रार पारी खेली। रसेल के ओवर में ऋषभ पंत ने लगातार 6-4-4 जड़े और अगली गेंद को भी पंत बॉउंड्री पार मारने की कोशिश में आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 17 गेंदों में 38 रन बनाये।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शतक के करीब पहुंच गए हैं। श्रेयस ने पारी के 19वें ओवर में जमकर रन बनाये। श्रेयस ने इस ओवर में एक छ्क्का और 2 चौके लगाए। इस तरह श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 38 गेंदों में 88 रन बना लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 228 रन बनाए हैं जो राजस्थान रॉयल्स के 224 रनों के स्कोर से ज्यादा है।अब KKR को जीत के लिए 229 रन बनाने होंगे और आज के मैच में रसेल से काफी उम्मीदें रहेगी।
कोलकाता के बल्लेबाज़ों को चेस करना होगा एक विशाल स्कोर सुभमन गिल और सुनील नरेन को दिलानी होगी एक तेजतर्रार शुरुआत। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर डालने आ रहे है सुपर ओवर स्पेशलिस्ट कागिसो रबाडा।
रबाडा ने डाला एक शानदार ओवर। पहले ओवर दिए मात्र 4 रन, सुभमन गिल और नरेन ने बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास किये लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
एरनिच नॉर्खिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ नरेन आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाये। नरेन विकेट से हैट कर बड़ा शॉट लगाने का कोशिश में हुए बोल्ड।
नितीश राणा ने दिखाया अपना दम आश्विन के ओवर में लगाए 2 छक्के। कोलकाता को ऐसे ही बड़े ओवरों की जरूरत है।
सुभमन गिल ने नॉर्खिया के ओवर में मारे 10 रन। सुभमन को आज एक लम्बी पारी खेलना की जरूरत है कोलकाता नाइट राइडर्स को 90 गेंदों में 182 रन चाहिए।
कोलकाता ने पहले पावरप्ले में 59 रन बनाए हैं कोलकाता की एक अच्छी शुरुआत लेकिन सुभमन गिल और नीतीश राणा को ऐसे ही खेलते रहना होगा क्योंकि उन्हें अभी 169 रनों की जरूरत है ।
अमित मिश्रा ने अपनी ही गेंदबाज़ी पर एक आसान कैच को छोड़ दिया। नितीश ने स्ट्रैट का शॉट खेला लेकिन गेंद कुछ फस कर आयी और बात से लग कर सीधे अमित मिश्रा की तरफ गयी लेकिन मिश्रा गेंद को लपक नहीं पाए।
मिश्रा की जबरदस्त गेंदबाज़ी, उन्होंने सुभमन गिल को धीरे गेंद की और वह स्वीप खेलने गए लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से आयी नहीं और बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में खड़ी हो गयी और रिषभ पंत के बड़े-बड़े दस्तानो ने गेंद को लपक लिया। सुभमन गिल 22 गेंदों में 28 रन बनाकर हुए आउट।
Match 16. 8.1: WICKET! S Gill (28) is out, c Rishabh Pant b Amit Mishra, 72/2 https://t.co/IEtqc0kc59 #DCvKKR #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020
150th outing in the IPL for @MishiAmit ðª#Dream11IPL pic.twitter.com/nBqzpYYkgT
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020
रबाडा ने लिया कोलकाता की टीम का सबसे बड़ा विकेट। इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर रसेल ने चौका और छक्का लगाया था लेकिन ओवर की पांचवी गेंद को भी रसेल बाउंड्री के बहार मारना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बैट पर सही से लगी नहीं और हवा में खड़ी हो गयी और नॉर्खिया ने थर्ड मैन तक दौड़ लगाकर पकड़ा एक बढ़िया कैच।
नितीश राणा ने 32 गेंदों पर पूरा किया अपना अर्धशतक, 50 रनों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के शामिल। कोलकाता को अभी भी 120 रनों की है दरकार और बची है मात्र 47 गेंदे।
हर्षल पटेल ने निकाला कोलकाता का तेल, उन्होंने 2 गेंद लिए 2 विकेट पहले उन्होंने अर्धशतक बना चुके नितीश राणा को कैच आउट करवाया उसकी अगली गेंद पर कप्तान दिनेश कार्तिक को स्लोवेर गेंद फेंकी जिसके बाद बॉल बैट के ऊपरी हिस्से पर लग कर मिड ऑफ की तरफ आयी और शिखर धवन ने आगे को कूद कर एक जबरदस्त कैच पकड़ा।
Back to back wickets!
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020
Well set Rana and DK depart. #KKR 5 wickets down.
Live - https://t.co/rytJ37sLz8 #Dream11IPL pic.twitter.com/JKSZo005Gy
मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी की पावर हिटिंग की बदौलत कोलकाता मैच जीतने के करीब आ गया है उन्हें 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है और दो सेट बल्लेबाज़ खेल रहे है।
मॉर्गन के आउट होने के बाद अब यहाँ से कोलकाता के लिए मैच जीतना बेहद ही मुश्किल नज़र आ रहा है। आखरी 6 गेंदों 26 रनों की दरकार।
कोलकाता को 18 रनो ने हरा कर दिल्ली की टीम ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ 88 रन बनिये और दिल्ली के एक विशाल स्कोर की तरफ ले गए। कोलकाता की ओर से नितीश राणा ने 58 रन बनाये।
That's that from Match 16 of #Dream11IPL as @DelhiCapitals win by 18 runs.#DCvKKR pic.twitter.com/JIyTe1zwdD
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2020
⚡️ उदय बुलेटिन को गूगल न्यूज़, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। आपको यह न्यूज़ कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।