
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को भोपाल भाजपा मुख्यालय में हुई विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उन्होंने आज रात नौ बजे राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ली।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के ऑपरेशन कमल की कामयाबी के मुख्य रणनीतिकार नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें बधाई दी। तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह चैहान मध्यप्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज पर एक बार फिर भरोसा दिखाया।
मध्य प्रदेश में भाजपा का नया नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक से पहले ही कई नेताओं ने इस बात का ऐलान कर दिया कि शिवराज सिंह चौहान ही नेता चुने जाएंगे और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
⚡️ उदय बुलेटिन को गूगल न्यूज़, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। आपको यह न्यूज़ कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।