
अब ये बात भारत की होती तो ज्यादा बड़ी बात नहीं लेकिन अगर कोई आपसे यह कहे कि विश्व मे सबसे ज्यादा खूबसूरत देशों में से एक स्विट्जरलैंड की एक पहाड़ी का करीब एक किलोमीटर का हिस्सा भारतीय तिरंगे के रंग से रंग दिया गया हो तो ये बहुत बड़े गर्व की बात मानी जायेगी।स्विट्जरलैंड द्वारा वहीँ के पर्वत मैटरहोर्न पहाड़ को भारत की कोरोना से लड़ाई में सराहना के लिए लेजर लाइट की रोशनी से रंग दिया। यहाँ आपको बताते चले कि स्विट्जरलैंड ही नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ संगठन समेत अमेरिका और अन्य तमाम देश भारत की सराहना कर चुके है।
स्विट्जरलैंड की इस सराहना के बदले स्विट्जरलैंड में स्थापित भारत के दूतावास ने एक ट्वीट करते हुए स्विट्जरलैंड का आभार जताया है।ट्वीट के सार कुछ इस प्रकार है
"स्विट्जरलैंड के मैटरहोर्न पर्वत को भारतीय तिरंगे के रंगों से 1000 मीटर से भी ज्यादा जगह को लेजर लाइट से कवर किया गया, यह भारत की कोरोना की लड़ाई के लिए दिखाई गई एकजुटता के लिए है, जरमैट पर्यटन आपकी इस भावना के लिए धन्यवाद”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूतावास के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा "पूरा विश्व कोरोना के साथ एक साथ लड़ रहा है, इस महामारी के उपरांत निश्चित रूप से मानवता ही आएगी "
⚡️ उदय बुलेटिन को गूगल न्यूज़, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। आपको यह न्यूज़ कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।